औरेंज कैप की रेस में नंबर वन हुए विराट कोहली, डीसी के खिलाफ अर्धशतक बनाकर सूर्यकुमार….

Virat Kohli:

Virat Kohli: विराट कोहली ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में अर्धशतक बनाकर एक और कामयाबी हासिल कर ली। इस पारी के साथ ही विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी के 163 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में कोहली ने अहम भूमिका निभाई।

Read Also: राफेल जेट सौदा… भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक समझौता

बहुत स्लो पिच होने की वजह से कोहनी ने भी अपनी पारी को धीरे धीरे आगे बढ़ाया। कोहली ने 45 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और कुल 47 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।इस आईपीएल में विराट कोहली ने कुल 10 पारियों में 443 रन बना लिए हैं। इस बार कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कुल छठे अर्धशतक में कोहली ने चार बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 138.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं ।

Read Also: पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक हुए CM उमर अब्दुल्ला, बोले- अब किस मुंह से पूर्ण राज्य का दर्जा…

इससे पहले रविवार के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पहुंच गए थे लेकिन सूर्यकुमार यादव का ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा ज़्यादा समय तक नहीं रहा। सूर्यकुमार ने गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा था। इस आईपीएल में साईं सुदर्शन के कुल 417 रन हैं जबकि सूर्यकुमार ने 427 रन बना लिए हैं।सूर्यकुमार यादव की पारी ने एलएसजी के निकोलस पूरन के लिए चुनौती खड़ी कर दी, जो मैच शुरू होने से पहले नौ पारियों में 377 रनों के साथ चौथे स्थान पर थे।


15 गेंदों पर 27 रन बनाने के बाद, पूरन के अब 204.04 के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन हो गए हैं।कुल मिलाकर ऑरेंज कैप की रेस काफी रोमांचक चल रही है। टॉप फोर बल्लेबाजों में कोहली, सूर्यकुमार, सुदर्शन और निकोलस पूरन शामिल हैं। ये सभी इस लीग में चार सौ का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *