प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षामंत्री, NSA, CDS और सेना प्रमुखों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल सुरक्षा बैठक हुई है।पीएम आवास पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजीत डोभाल शामिल रहे है।वही बैठक में CDS चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए है।इसके अलावा पीएम आवास पर हुई इस बैठक में तीनो सेना के प्रमुख शामिल रहे है।इनमें थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी,वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल ए.पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी बैठक में मौजूद रहे है।

Read Also: राहुल का रायबरेली और अमेठी का दो दिवसीय दौरा शुरू, वंचितों को सौंपी सौर ऊर्जा से चलने वाली गाड़ियां

इस महत्वपूर्ण बैठक में पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकियों के खिलाफ अभियान और आगे की रणनीति पर गहन चर्चा हुई है।पीएम मोदी ने पहले ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस हाई लेवल बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर बने हालात और आगे के सैन्य और कूटनीतिक विकल्पों पर विचार किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *