Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 15 की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

"Kolkata,WEST BENGAL, kolkata fire, kolkata hotel fire, kolkata hotel fire latest update, kolkata hotel fire update, west bengal kolkata hotel fire, kolkata hotel fire 14 dead,,कोलकाता"

Kolkata Fire: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मध्य कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:30 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय दो लोग घायल हो गए.

Read also-चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

Read also-सेना में भर्ती होने और देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए RS पुरा में प्रशिक्षण ले रहे युवा

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में मनोज पासवान (आयु 40) की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *