Indian Army: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए मुरली नाइक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, फूट-फूट कर रोए परिजन

Indian Army

Indian Army: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिक मुदवथ मुरली नाइक का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात श्री सत्यसाई जिले में उनके घर पहुंचा। ये जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। गोरंटला मंडल के कल्ली थांडा गांव के अग्निवीर नाइक (23) की शुक्रवार सुबह करीब दो बजे जम्मू-कश्मीर के एक रिजर्व क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई गोलीबारी में मौत हो गई।

Read Also: MOU: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया अग्निवीर मुरली नाइक का पार्थिव शरीर पेनुकोंडा निर्वाचन क्षेत्र के गोरंटला मंडल के गुम्मय्यागरीपल्ली क्रॉस के रास्ते कल्ली थांडा गांव पहुंचा। नाइक का पार्थिव शरीर सबसे पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचा, जहां पेनुकोंडा विधायक और बीसी कल्याण मंत्री एस सविता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद, उनके पार्थिव शरीर को 300 वाहनों के सैन्य काफिले में बेंगलुरू एयरपोर्ट से गोरंटला ले जाया गया।नाइक के गांव के रास्ते में सैकड़ों लोगों ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुष्प वर्षा की और भारतीय झंडे लहराते हुए एंबुलेंस के पीछे दौड़े।

Read Also: Indo-Pak Tension: गुजरात के कच्छ में देखे गए ड्रोन, फिर से किया गया ब्लैकआउट – गृह राज्य मंत्री सांघवी

कल्ली थांडा में सैनिक के घर पहुंचने पर नाइक की मां ज्योति बाई, परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य लोग उनके ताबूत के पास फूट-फूट कर रोए।लोग ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान बीसी कल्याण मंत्री ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दक्षिणी राज्य के दो शख्स जेसी चंद्र मौली (68) और एस मधुसूदन (45) की भी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *