श्रीनगर हवाई अड्डे पर फिर से शुरू होगी उड़ानें, सीजफायर के बाद अब आया फैसला

Jammu Kashmir: Flights will resume at Srinagar airport, decision has come after ceasefire, operation sindoor, Srinagar Airport, flight operations, AAI, NOTAM revoked, India Pakistan tensions, civilian flights resume, SpiceJet, additional flights, Haj flights, airport closure, Northern India airports, Srinagar International Airport, Airports Authority of India

Airport Update: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए हुई आपसी सहमति के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। Airport Update

Read Also: भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित

ये निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद लिया गया है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर पिछले हफ्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दूसरे विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर एयरमैन को नोटिस (एनओटीएएम) जारी किया था, जिसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में हवाई अड्डों को बंद करने की घोषणा की गई थी।

Read Also: कांग्रेस की मांग-केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाकर स्थिति स्पष्ट करे

एक अधिकारी ने सोमवार 12 मई को कहा कि एयरोड्रोम बंद करने के एनओटीएएम को रद्द कर दिया गया है और श्रीनगर हवाई अड्डा उड़ान संचालन की सुविधा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस मंगलवार से सामान्य परिचालन फिर से शुरू करेगी। अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट लंबित उड़ानों को पूरा करने के लिए और ज्यादा उड़ानें संचालित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे के बंद होने के कारण श्रीनगर से हज उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *