देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 71 लाख के पार, 24 घंटों में 71559 लोग ठीक हुए

COVID-19 : कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत, covid news

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 66732 ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 71559 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 66732 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 7120538 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 71559 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 6149535 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 816 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 109150 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 861853 हो गए हैं। देश में अब सक्रिय मामले 12.10 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 86.36 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.53 प्रतिशत है।

 

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 221637 हो गए और 309 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 40349 हो गया। इस दौरान 10461 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1266240हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 329 बढ़ने से सक्रिय मामले 46295 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 6224 लोगों की मौत हुई है, वहीं 5509 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 703208 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 306 बढ़ने से सक्रिय मामले 21701 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 5769 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3057 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 281869 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 104 बढ़ने से सक्रिय मामले 10573 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 1579 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1162 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 130003 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *