King New Poster : शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ से उनका नया पोस्टर सामने आया है। हाथ में रिवॉल्वर, मुंह में लाल गुलाब और चेहरे पर चोट के निशान वाले इस लुक के साथ ….
Entertainment Desk : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के नए पोस्टर में शाहरुख आग और धुएं से भरे माहौल के बीच नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं, हाथ में रिवॉल्वर है और मुंह में लाल गुलाब दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर के साथ अभिनेता ने लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं… #KING”। उनके इस अंदाज ने फिल्म में एक्शन और रोमांस के मेल को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
Read Also: Entertainment : ‘हमने एक-दूसरे को चुना’, ट्रोलिंग पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, कही बड़ी बात
फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में काम कर चुके हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। सुहाना खान के लिए भी यह फिल्म खास है, क्योंकि इसके जरिए वह बड़े पर्दे पर अपना थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी। फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी कई जानकारियां अभी सामने आनी बाकी हैं, लेकिन नए पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Read Also: Tiger Shroff नहीं आमिर खान थे निशाने पर, इस वजह से बदला टारगेट
शाहरुख खान के लिए 2023 बेहद सफल रहा था। उस साल उनकी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब अभिनेता ‘किंग’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर निर्धारित है। दर्शकों को अब इसके टीजर, ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अगली झलक का इंतजार है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

