भलस्वा लैंडफिल साइट पर उड़ती धूल देखकर भड़के गोपाल राय, 20 लाख का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान के तहत दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भलस्वा लैंडफिल साइट पर डस्ट कंट्रोल के उपायों का जायजा लेने पहुंचे। साइट से उड़ती धूल को देखकर मंत्री काफी नाराज हुए। पर्यावरण मंत्री ने लैंडफिल साइट पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के आदेश दिए।


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के आने की सूचना मिलते ही भलस्वा लैंडफिल साइट पर पानी का छिड़काव शुरू हो गया। पर इतनी भी तैयारी नहीं कर पाए कि उड़ती धूल को रोका जा सके। हालत को देख पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई…(अम्बियास के साथ विसुअल लगाएं, अधिकारियों को डांटते हुए) पर्यावरण मंत्री ने लैंडफिल साइट पर 20 लाख रुपए जुर्माना जुर्माना लगाने के आदेश जारी आदेश जारी आदेश जारी किए हैं।

दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है दिल्ली सरकार डस्ट कंट्रोल का विशेष अभियान चला रही है जिसके तहत अब तक कई बड़े साइट्स पर लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है।

Also Read- दिल्ली में शुरू हुआ पहला कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय

दरअसल लैंडफिल साइट पर ऐसी सावधानियों के लिए शुरू से ही कड़े नियम है। पर नगर निगम के अधिकारी कभी भी गंभीर नजर नहीं आए। अब सवाल यही है की जब एजेंसियां अपने ही साइट पर पर डस्ट कंट्रोल में गंभीरता नहीं दिखा पाएंगी तो फिर वह प्राइवेट साइट और अन्य लोगों से इन्ही नियमों का कैसे पालन कराते होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *