कोरोना की दहशत के बीच ऋचा चड्ढा को लग रहा इस बात का डर, बोलीं- हर बार..

मुंबई: इस साल कोरोना महामारी ने लोगों को खूब परेशान किया और कर भी रहा है। बस, इतन है कि अब पहले के मुकाबले कम केस हैं।

इस कोरोना काल में कई सितारों ने शादी की और कई सितारें कोरोना काल के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी में फिल्म ‘शकीला’ की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की शादी को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है।

ऋचा चड्डा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा से शादी को लेकर सवाल पूछा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

इसका जवाब देते हुए ऋचा ने कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। ऋचा चड्ढा ने कहा कि अभी हम शादी कैसे कर सकते हैं, क्योंकि सरकार ने भी यहीं कहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, तो कोई रिस्क नहीं ले सकते।

Also Read धर्मेंद्र के अभिनय से गदगद हुआ अमेरिका, मिला ये अवॉर्ड

ऋचा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी शादी की बहुत प्लानिंग की थी, लेकिन फिर भी शादी नहीं हो पाई। ऋचा ने कहा कि जब तक ट्रेवलिंग से रोक नहीं हट जाती, वो शादी नहीं करने वाली है, क्योंकि उनके कई रिश्तेदार विदेश से भी आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

आपको बता दें, क्रिसमस के मौके पर ऋचा की फिल्म ‘शकीला’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋचा ने साउथ इंडियन फिल्मों की एडल्ड स्टार शकीला का रोल निभाया है।

ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और अब साल के आखिर में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि कोरोना की दहशत के बीच ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *