कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी अपडेट, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया देश को कब मिलेगी वैक्सीन ?

नई दिल्ली: कोरोना से जूझ रहे पूरे देश में इस वक्त अगर हर किसी को किसी चीज का बेसब्री से इंतजार है वो है कोरोना वैक्सीन। कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार हर महीने इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में अगले साल की शुरुआत तक कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं हमारे पास एक से ज्यादा स्त्रोत से वैक्सीन उपलब्ध होगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि 2021 की पहली तिमाही तक हमारे पास एक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन उपलब्ध होनी चाहिए। देश में टीकों का वितरण किस प्रकार से किया जाए इसे लेकर हमारे विशेषज्ञ समूह पहले से ही रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। हम निश्चित रूप से कोल्ड चेन सुविधाओं को मजबूत कर रहे हैं। मौजूदा समय में, देश में चार कोरोनावायरस वैक्सीन का प्री-क्लीनिकल ट्रायल एडवांसड स्टेज में है।”

देश में एक नहीं कई कोरोना वैक्सीन की जरूरत !

स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को कहा, “भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए एक वैक्सीन या एक वैक्सीन विनिर्माता पूरे देश की वैक्सीन की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता है। इसलिए हम भारतीय आबादी के लिए उनकी उपलब्धता के अनुसार, देश में कई COVID-19 वैक्सीन को पेश करने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए स्वतंत्र हैं।”

Also Read: Corona से जुड़ी देश-दुनिया की खबर, देखिए टोटल टीवी के WhatsApp Bulletin में !

इससे पहले, रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि सरकार ने भारत में कोविड-19 टीके के आपातकालीन प्रयोग की मंजूरी पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की खातिर टीके के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति देने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और प्रभावी आंकड़ों की जरूरत होगी। आंकड़ों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।”

गौरतलब है कि अमेरिका के बाद भारत कोरोना महामारी से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। भारत में मंगलवार को कोरोना के 55,342 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले 71.75 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 62 लाख को पार कर गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *