Bengaluru: पहली बार IPL चैंपियन बनी RCB, विजेता टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

RCB wins IPL 2025:

RCB wins IPL 2025: प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बुधवार दोपहर जब यहां पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में खड़े प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम का राज्य के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।विधान सौध (विधानसभा) में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय के रास्ते में सड़क के दोनों ओर एकत्रित प्रशंसकों ने चैंपियन टीम का उत्साह बढ़ाया।

Read Also: IPL-2025 में RCB की ‘विराट’ जीत पर टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर और IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने जताई खुशी

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था। यह टीम के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।कोहली लीग की शुरुआत से केवल इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आरसीबी के खिलाड़ी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रशंसकों से मुखातिब होंगे।

Read Also: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर विधेयक को एलन मस्क ने ‘घृणित’ करार दिया

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के एक्स पर जारी बयान के अनुसार विधान सौधा से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली छत वाली बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है।शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा।इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *