Punjab: अमृतसर में ऑनर किलिंग से मची सनसनी, पिता ने बेटी और प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Amritsar Honor Killing: पंजाब के अमृतसर में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।पुलिस ने बुधवार को बताया कि ये वारदात उनके प्रेम संबंध से नाराज होकर हुई। गुरदयाल सिंह की बेटी को एक ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया था जो अक्सर उनके घर आता-जाता था। पुलिस ने कहा कि गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read also-Bengaluru: पहली बार IPL चैंपियन बनी RCB, विजेता टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

इंद्रजीत सिंह, डीएसपी, राजासांसी: मृत्क जोबनदीप सिंह गांव काकड़ निवासी बाज सिंह के निकट से गुजर रही सड़क पर मिट्टी डालने का काम करता था। इस सड़क के पास से ही गुरदियाल सिंह का घर भी था। जोबनदीप की मुलाकात गुरदियाल की बेटी सुखप्रीत कौर से हुई दोनों में प्यार हो गया।

Read also- संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, Kiren Rijiju ने दी ये जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार जोबनदीप सिंह बोपाराय बाज सिंह गांव में गुरदयाल सिंह के घर आता-जाता था। उसका गुरदयाल की बेटी सुखबीर कौर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब गुरदयाल सिंह को पता चला, तो उसने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने पहले दोनों को करंट लगाया और उसके बाद तेजधार हथियार हत्या कर दी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *