अफगानिस्तान: वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 15 लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान में हेलमंद प्रांत के नावा जिले में सेना के दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

मीडिया ने सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार की रात अफगानिस्तानी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर दक्षिण हेलमंद के नावा जिले में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

Also Read LAC विवाद पर 7वें दौर की वार्ता, भारत ने चीन को जल्द पीछे हटने के लिए कहा !

सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब हेलीकॉप्टर कमांडों को उतारकर घायल सुरक्षा बल़ों को ले जा रहे थे।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस हादसे में आठ लोग मारे गए हैं। अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर दुर्घटना को को लेकर कोई बात नहीं कही गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *