Eid-ul-Adha: ईद-उल-अजहा से पहले बकरा मंडियों में दिखी चहल-पहल, 10 हजार से लाखों में…

Eid-ul-Adha: ईद-उल-अज़हा के त्योहार में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में देश भर की बकरा मंडियों में काफी चहल-पहल दिख रही है।जयपुर की महंगी ‘बकरा मंडी’ से लेकर जौनपुर की व्यस्त गलियों तक, हर आकार और कीमत के बकरे खरीदारों को अपनी ओर खींच रहे हैं।ईद से 15 दिन पहले लगने वाली राजस्थान के जयपुर की मशहूर बकरा मंडी में खरीदारों की भीड़ दिख रही है।

Read also-कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी

इस साल कुर्बानी के लिए बिक रहे बकरों की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक लगाई गई है। बकरे की कीमत इस बात से तय होती है कि उसका आकार और नस्ल क्या है और वो दिखता कैसा है?उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बकरा मंडियों में भी खरीदार और व्यापारी जुटने लगे हैं। हालांकि कई विक्रेताओं का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार कीमतों में गिरावट आई है।हालांकि कुछ खरीदारों का कहना है कि इस बार महंगाई का असर दिख रहा है।

Read also- हाउसफुल 5′ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया, मूवी रिलीज होते ही थिएटर में उमड़ा दर्शकों का…

इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर इब्राहिम अल्लाह के आदेश पर इस दिन अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने वाले थे। लेकिन आखिरी वक्त पर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक जानवर कुर्बान करने का आदेश दिया।तब से मुस्लिम समुदाय के लोग जानवरों की कुर्बानी देते हैं, जो भारतीय कानून के तहत प्रतिबंधित नहीं है।इस साल देश भर में ईद-उल-अज़हा का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *