दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो बहनों पर फायरिंग के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो बहनों पर हमला और फायरिंग करने के आरोप में तीन युवकों को 1,300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि (22), हितेश (22) और आशीष (31) के रूप में हुई है। ये तीनों दोस्त हैं और उन्होंने पीड़ित बहनों के भाई अमन उर्फ रज्जी से जुड़ी पहले की फायरिंग घटना का बदला लेने के लिए उन पर गोली चलाई थी।

Read also-अभिनेत्री सना सुल्तान ने पैपराजी को मिठाई बांटकर इद-उल-अजहा मनाया

पुलिस के अनुसार, करीब तीन महीने पहले रवि ने अमन के खिलाफ द्वारका साउथ पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था।अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान, आरोपियों में से एक आशीष को स्थानीय लोगों ने उसकी बाइक के साथ पकड़ लिया, जबकि रवि, हितेश और एक दूसरा साथी मोनू भागने में सफल रहा।बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read also- ‘हाउसफुल 2’ की अभिनेत्री शहजान पदमसी ने बिजनेसमैन आशीष कनाकिया संग लिए फेरे

पुलिस टीम मनाली भेजी गई, जहां उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया। पता चला कि रवि और हितेश दिल्ली वापस जाने वाली बस में सवार हो गए थे। पुलिस टीम ने हरियाणा के मुरथल में बस को रोककर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान, रवि ने स्वीकार किया कि उसने महिला पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग की थी, जो बाद में उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दोस्त के घर से बरामद की गई।पुलिस चौथे आरोपी मोनू की तलाश कर रही है, जो फरार है। रवि पर हत्या की कोशिश समेत तीन अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *