दुबई के बुर्ज खलीफा पर छाया ‘पठान’ का ट्रेलर, शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

Bollywood trending news, दुबई के बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान' का ट्रेलर ......

बॉलीवुड के अभिनेता सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों दुबई में है जहां उनकी आने वाली मूवी “पठान” के दमदार प्रमोशन में लगे हुए हैं। वहीं इंटरनेशनल लीग 20 टूर्नामेंट की ओपनिंग के दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में “पठान” का जलवा देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में पठान के ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। साथ ही शाहरुख खान ने अपनी डांस परफामेंस से फैंस का दिल जीत लिया है।

बुर्ज खलीफा में पठान ट्रेलर ने बिखेरा जलवा

वहीं मकर संक्रांति के दिन दुनिया की सबसे बड़ी ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान के ट्रेलर को दिखाया गया है। साथ ही बुर्ज खलीफा में पठान मूवी के ट्रेलर को देखकर फैंस बेहद खुश है। पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा में दिखाई देने के बाद उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही आप वीडियो में देख सकते हैं कि शाहरुख खान झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और अपनी आने वाली पठान मूवी का ट्रेलर देख बेहद ही खुस दिखाई दे रहे हैं। वहीं किंग खान सिग्नेचर पोज देते हुए और बांहे हवा में फैलाकर दर्शकों के दिलों की धड़कने बढ़ा रहे हैं।

Read also:- हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी ने राहुल गांधी द्वारा RSS को लेकर की गयी टिप्पणी को ग़लत बताते हुए साधा निशाना

दुबई में शाहरुख खान के साथ पठान मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद साथ में उनकी पत्नी ममता आनंद भी मौजूद है। आई एल टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। किंग खान का ये दमदार प्रमोशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस इसे काबिले तारीफ बताया जा रहा हैं। साथ ही आपको ये भी पता होगा कि शाहरुख खान की मूवी “पठान” 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *