महाराष्ट्र में भारी बारिश, मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है।

वहीं, आज उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है।

वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अभी भी भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एनडीआरएफ की टीम मौके पर है और मौर्चा संभाले हुए है।

दोनों राज्यों में भारी बारिश के करण जान माल को नुकसान पहुंचा है। मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव हो गया है।

सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल के पास सड़कें तालाब बन गई हैं। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।

सड़कों पर लंबा जाम लगा है। वहीं, पुणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *