Punjab: जासूसी कर बुरे फंसे यूट्यूबर जसबीर सिंह, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Youtuber Jasbir Singh: मोहाली की एक अदालत ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सिंह को अदालत में पेश किया गया था। चार जून को गिरफ्तारी के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था जिसे बाद में दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।

Read also- Karnataka: OYO होटल में 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

सिंह के वकील मोहित धूपर ने कहा कि उसे 23 जून को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। रूपनगर जिले के महलान गांव का रहने वाला जसबीर सिंह उर्फ जान महल (41) एक यूट्यूब चैनल “जान महल वीडियो” चलाता था जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह यात्रा और खाना पकाने के वीडियो ब्लॉग पोस्ट करता था।सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गयी हरियाणा की इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा के साथ निकट संपर्क में होने का आरोप है।

Read also-Cargo Ship Fire: केरल तट पर टला बड़ा हादसा, 18 क्रू मेंबर रेस्क्यू

सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दावा किया कि उसने एक “आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क” का पता लगाया है, जो उसे पाकिस्तानी खुफिया और सैन्य अधिकारियों से जोड़ता है।पुलिस ने कहा कि यूट्यूबर कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के लिए जासूसी कर रहा था।पुलिस ने पहले बताया था कि सिंह एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से जुड़ा हुआ पाया गया था, वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में था, जिसे पिछले महीने जासूसी के आरोप में नयी दिल्ली से निष्कासित कर दिया गया था और उसने पड़ोसी देश की अपनी तीन यात्राओं में से एक के दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

सिंह का संबंध पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से भी पाया गया जो आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 2020, 2021 और 2024 में तीन मौकों पर पाकिस्तान की यात्रा की और आईएसआई अधिकारियों के सीधे संपर्क में आया, जिन्होंने बाद में उसे भारत के भीतर जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया और भर्ती किया।सिंह पर भारतीय सेना की गतिविधियों और देश की अन्य आंतरिक गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *