1 डोली 5 अर्थी! शादी के घर में पसरा मातम, दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत

rajasthan-news-1-doli-5-bier-mourning-spread-in-the-wedding-house-5-people-including-the-bride-died-udaipurwati-bride-killed-5-killed-in-accident-wedding-procession-jeep-collides-with-truck-man

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में बुधवार यानी की आज 11 जून को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

Read Also: इडुक्की में बारिश से जनजीवन प्रभावित, खोले गए बांध के गेट

मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है। रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि बड़ी जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *