मेट्रो का गिरा गर्डर, मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत

Accident News: Metro girder collapses, a motorcyclist dies, Chennai Metro Rail collapse, DLF Ramapuram, Tamil Nadu capital, Tamil Nadu news, Manapakkam

Accident News: तमिलनाडु में चेन्नई के मनापक्कम स्थित एलएंडटी मुख्यालय के मेन गेट के पास एक हफ्ते पहले लगाए गए दो आई-गर्डर गुरुवार 12 जून की रात अचानक गिर गए। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि ये हादसा उस समय हुआ जब इन्हें सहारा दे रहे एक ए-फ्रेम का बैलेंस बिगड़ गया और वो फिसल गया।  Accident News

Read Also: अहमदाबाद हादसे पर किया पोस्ट, रात में आया हार्ट अटैक, दुनिया छोड़ चले गए करीना कपूर के Ex हसबैंड

बता दें, चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुवार 12 जून को एक मोटर साइकिल चालक की मौत की पुष्टि की, साथ ही घटना की आगे की जांच की बात कही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी बयान में कहा गया, हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घटना की गहन जांच की जाएगी।

Read Also: अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, हादसे में एकमात्र जिंदा बचे यात्री से अस्पताल में की मुलाकात

इस घटना के कारण कल (गुरुवार) रात से ही रामपुरम के पास पूनमल्ली हाई रोड पर जाम लग गया। सीएमआरएल अधिकारियों ने ढहे हुए गर्डर को हटा दिया है। शुक्रवार को सड़क की मरम्मत की गई। इसके बाद, सड़क को आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *