BJP-TMC: टीएमसी गुंडों, अपराधियों से भरी हुई है-दिलीप घोष

BJP-TMC: Dilip Ghosh said TMC is full of goons and criminals. bjp-tmc, dilip ghosh, politics news

BJP-TMC: बीजेपी (Bjp) सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने टीएमसी (TMC) पर हमला बोलते हुए मंगलवार 5 मार्च को कहा कि टीएमसी (TMC) आज अपराधियों और गुंडों की पार्टी बन चुकी है। ऐसे में तापस रॉय जैसे सीनियर नेताओं के लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल हो गया है। टीएमसी में सीनियर लीडरशिप के बीच इतना झगड़ा हो गया है कि वो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

TMC में गुंडे और अपराधी नेता बन गए हैं-दिलीप घोष

दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा कि टीएमसी में गुंडे और अपराधी नेता बन गए हैं, शाहजहां शेख की तरह। यही वजह है कि तापस रॉय जैसे व्यक्ति के लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी (TMC) नेता तापस रॉय ने पार्टी की कामकामज के तरीके पर नाराजगी जताते हुए सोमवार 4 मार्च को विधायक पद छोड़ दिया। पांच बार के विधायक रॉय ने 12 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उनके घर पर छापा मारे जाने पर पार्टी की चुप्पी पर निराशा जताते हुए टीएमसी (TMC) और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर उनका साथ छोड़ने का आरोप लगाया।

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली के मौसम का बदला मिजाज, जानें IMD का अनुमान

बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा…

बीजेपी (Bjp) सांसद दिलीप घोष ने कहा कि तापस रॉय जैसे सीनियर लीडर जो काफी साल से राजनीति में हैं। अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन इस प्रकार के व्यक्ति को आज टीएमसी (TMC) में टिकना बहुत मुश्किल हो गया है, सब लोग एक-एक करके छोड़ रहे हैं। एक तो सीनियर लीडरशिप के अंदर इतना झगड़ा है, एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। दूसरा पार्टी का आज जो अपराधीकरण हो गया है, कितना माफिया, गुंडा, क्रिमिनल्स वो ही पार्टी के नेता बन चुके हैं बिल्कुल शाहजहां शेख के जैसे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *