आदिवासियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ मामला दर्ज

vijay-deverakonda-commenting-on-tribals-proved-costly-case-filed-against-actor-vijay-deverakonda- #VijayDeverakonda, #SouthCinema, #LatestNews, #PoliceComplaint, #entertainment

Vijay Deverakonda: हैदराबाद में एक फिल्म के रिलीज होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में आदिवासियों के बारे में कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम (एससी/एसटी कानून) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी।

Read Also: ईरान के खिलाफ हमले के लिए अमेरिका के भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने के दावे गलत

पुलिस के अनुसार, अभिनेता ने अप्रैल में इस कार्यक्रम में पहलगाम के हालिया आतंकवादी हमले की तुलना 500 वर्ष पहले के आदिवासी युद्धों से की थी। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि अभिनेता ने अप्रैल में टिप्पणी की थी। लेकिन एक शिकायत के आधार पर 17 जून को उनके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

जनजातीय समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार नाइक उर्फ अशोक राठौड़ द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म अभिनेता ने ‘रेट्रो’ फिल्म के रिलीज होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में ऐसी टिप्पणियां कीं, जिससे आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उनका गंभीर अपमान हुआ। राठौड़ ने आरोप लगाया कि देवरकोंडा ने आदिवासियों की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादियों से की।

Read Also: इजराइल से भारतीय नागरिकों की निकासी! ऑपरेशन सिंधु के तहत पहला जत्था पहुंचा जॉर्डन

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को नस्लीय रूप से अपमानजनक माना जा रहा है। देवकोंडा ने ‘एक्स’ पर बयान पोस्ट कर स्पष्ट किया था कि किसी भी समुदाय, विशेष रूप से अनुसूचित जनजातियों को चोट पहुंचाने या निशाना बनाने का उनका कोई इरादा नहीं था, क्योंकि वे उनका गहरा सम्मान करते हैं और उन्हें देश का अभिन्न अंग मानते हैं। उन्होंने कहा, अगर मेरे संदेश का कोई हिस्सा गलत समझा गया या चोट पहुंचाने वाला था, तो मैं ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं। मेरा एकमात्र उद्देश्य शांति, प्रगति और एकजुटता की बात करना था। मैं अपने मंच का उपयोग विभाजन के लिए नहीं बल्कि एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए करता हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *