Banke Bihari Temple: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर योजना के विरोध में गोस्वामी समाज के लोग सड़कों पर उतरे

Banke Bihari Temple: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर का प्रशासन चलाने वाले गोस्वामी समुदाय की ओर से धार्मिक स्थल के आसपास प्रस्तावित गलियारे के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। गोस्वामी समाज ने गुरुवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर के पुजारी और अन्य सेवादार बड़ी संख्या में सरकार की ओर से तय गलियारे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Read Also: Puri Festival Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए दुनिया भर से श्रद्धालुओं के पहुंचने से पुरी में उत्सव का माहौल

उनका कहना है कि इससे बांके बिहारी का चरित्र खत्म हो जाएगा। पिछले करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मंदिर परिसर तक ही सीमित रहे। ये पहली बार था जब गोस्वामी समाज सड़कों पर उतरा। वृंदावन के पुजारी और स्थानीय निवासी बांके बिहारी मंदिर के मामलों के प्रबंधन के लिए एक ट्रस्ट बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Read Also: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कर, SCO समिट आतंकवाद की जानकारी…

पुजारी, जो मुख्य रूप से गोस्वामी संप्रदाय से हैं। पीढ़ियों से मंदिर के मामलों का प्रबंधन करते आ रहे हैं। वे इस कदम को अपने पारंपरिक अधिकारों का अतिक्रमण करने के प्रयास के रूप में देखते हैं। Banke Bihari Temple

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *