Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में भी आया उछाल, जानें आज क्या है भाव ?

Gold Silver Price:

Gold Silver Price: स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी बृहस्पतिवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Read also- Kerala: कोट्टायम में भरभरा गिरी अस्पताल की इमारत, 2 लोग हुए घायल

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के 3.5 साल के नए निचले स्तर पर आने तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के दो महीने के निचले स्तर पर आने के बाद सोने और चांदी में तेजी जारी रही।’’कलंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, नौ जुलाई को अमेरिकी व्यापार शुल्क की समयसीमा के बारे में चिंताओं ने भी इसे और सहारा दिया। अगर समय रहते व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तो उच्च शुल्क वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं, जो सर्राफा कीमतों के लिए मददगार होगा।’’वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 8.21 डॉलर या 0.24 प्रतिशत घटकर 3,348.89 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Read also-  पतंजलि को लगा झटका! डाबर च्यवनप्राश के विज्ञापन पर HC ने लगाई रोक

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *