“देश में कई कोरोना वैक्सीन का काम एडवांस स्टेज में पहुंचा”- पीएम मोदी

नई दिल्ली– मार्च से अबतक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम सातवां संबोधन किया। पीएम मोदी ने पूरे भाषण में इस बात पर जोर दिया कि देश आगे जरूर बढ़ रहा है लेकिन जबतक कोरोनी की दवाई नहीं तबतक कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही पीएम ने कहा और देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिती में है तो हमको अपनी स्थिती को और अच्छा करना है बिगड़ने नहीं देना है। वहीं वैक्सीन पर पीएम ने बताया कि देश में कई वैक्सीन पर काम चल रहा है और कई एडवांस स्टेज में हैं जिनसे सुखद आशा की जा सकती है।


पीएम मोदी ने कहा कि, “जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है। आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे।अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।”

पीएम ने आगे कहा कि, “हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है। लॉकडाउन हटा है, वायरस नहीं गया है, लेकिन फिर भी लापरवाहियां बरतने लगे हैं लोग। त्यौहारों में कोरोना संक्रमण को भूलना नहीं है।”

देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने में जुटी सरकार !

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए कहा कि, “पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी है। भारत में भी कोरोना की कई वैक्सीन पर काम चल रहा है, इनमें से कई एडवांस स्टेज पर हैं। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए तेजी से काम जारी है। इसलिए जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती तबतक लापरवाही नहीं बरतनी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *