Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 4.84 अरब डॉलर से बढ़कर 700 अरब डॉलर….

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जून को समाप्त सप्ताह में 4.84 अरब डॉलर बढ़कर 702.78 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर रहा था।विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में 704.88 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Read also- Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री शाह 5 जुलाई को आणंद में सहकारी विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।रिजर्व बैंक ने कहा कि 27 जून को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.23 अरब डॉलर घटकर 84.5 अरब डॉलर रहा।केन्द्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.83 अरब डॉलर हो गया।

Read also- Sports: गोल्ड मेडिलिस्ट नीरज चोपड़ा बोले- भारत में भाला फेंक खेल में क्रांति की उम्मीद

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 17.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *