सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज क्या है भाव और कितने कम हुए रेट ?

Gold Price Today: स्टॉकिस्ट की ताजा बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये घटकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा।पिछले बाजार बंद में यह 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Read also- केरल में निपाह वायरस मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक, कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल उम्मीद से बेहतर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों आने के बाद बढ़े।’उन्होंने कहा, ‘‘मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद को कम किया है।

Read also- नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान! “लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक मेरा आखिरी लक्ष्य”

इससे सोने की कीमतों को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित किया।’’ शुक्रवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये गिरकर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले बाजार बंद होने पर यह 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,334.45 डॉलर प्रति औंस हो गया।अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘आगामी अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय मूल्य (पीसीई) मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले सोने की कीमतों में ताजा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *