UP मंत्रिमंडल ने अयोध्या में NSG केंद्र की स्थापना के लिए आठ एकड़ भूमि देने को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अयोध्या में आठ एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ताकि मंदिर शहर और आसपास के संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) केंद्र की स्थापना की जा सके।

Read Also: UP: नोएडा की महिला वकील को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर करोड़ों की ठगी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अयोध्या सदर तहसील के गौरा बारिक छावनी क्षेत्र में स्थित जमीन को निशुल्क और कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ हस्तांतरित किया जाएगा।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, ‘‘अयोध्या और आसपास के संवेदनशील प्रतिष्ठानों की बढ़ी हुई सुरक्षा आवश्यकताओं के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने एनएसजी केंद्र की स्थापना के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को आठ एकड़ जमीन पट्टे पर देने का प्रस्ताव दिया था।’’ उन्होंने कहा कि आवंटन मौजूदा सर्किल रेट के आधार पर रियायती दरों पर किया जाएगा और इसे एक बार के अपवाद के रूप में माना जाएगा, भविष्य में इसे मिसाल के तौर पर नहीं उद्धृत किया जाएगा। यह भूमि अयोध्या जिले के परगना-हवेली अवध में स्थित है और गौरा बारिक छावनी क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो किसी भी खतरे की स्थिति में विशिष्ट NSG कमांडो की तैनाती और संचालन के लिए एक रणनीतिक स्थान है।

अधिकारियों ने कहा कि खासकर राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या के धार्मिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए NSG केंद्र क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा। वहीं राज्य के वित्त मंत्री खन्ना ने कहा, ‘‘यह कदम अयोध्या में मजबूत सुरक्षा बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *