UP: नोएडा की महिला वकील को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर करोड़ों की ठगी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाली एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 3.29 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: Microsoft ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय किया बंद, वजह जान चौंक जाएंगे आप

पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 47 में रहने वाली बुजुर्ग महिला अधिवक्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके उनसे 3,29,70,000 रुपये की ठगी कर ली है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान दुपेंद्र सिंह, विनय समानिया और मनदीप के तौर पर हुई है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *