जबलपुर: जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी का धुंआधार झरना हो गया ‘गायब’, पर्यटकों को दी गई चेतावनी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है। पहाड़ों से लेकर जमीनी इलाकों में भारी बारिश के कारण नदी में जलस्तर खतरनाक लेवल तक बढ़ गया है। इसके चलते नर्मदा नदी का धुंआधार झरना भी ‘गायब’ हो गया है यानी अब नजर नहीं आ रहा है।

Read Also: राजौरी में बाबा गुलाम शाह बादशाह का दो दिवसीय उर्स शुरू

एमपी के जबलपुर के पास भेड़ाघाट में, जलस्तर बढ़ने के कारण नर्मदा नदी पर प्रतिष्ठित धुंआधार झरना ‘गायब’ हो गया है। नर्मदा घाटी में प्रसिद्ध संगमरमर की चट्टानों से थोड़ी दूर पर स्थित धुंआधार झरना पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होता है फिलहाल वह अब नजर भी नहीं आ रहा है।

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर अब उफान मार रही नदियों में साफ देखने को मिल रहा है। नदियों के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रसिद्ध धुंआधार झरना लगभग गायब सा हो गया है। पर्यटकों को नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। धुंआधार झरने के पास के दुकानदारों को भी दूर जाने के लिए कहा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *