PM मोदी 11 अप्रैल को जाएंगे वाराणसी, 3,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Visit Varanasi:,प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा,प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात,pm modi varanasi visit,inaugurate projects,PM MODI,UP NEWS

PM Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे। यहां वे कुल 3,880 करोड़ रुपये की लागत की 44 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर शहर के लोगों और बीजेपी समर्थकों में खास उत्साह दिख रहा है। उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं..PM Modi Visit Varanasi

Read also- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीलगिरि में वेलिंगटन डिफेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

11 अप्रैल को वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शहर के रोहनिया के मेहंदीगंज से काशी की जनता को संबोधित करेंगे और एक करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी में लगभग ढाई से तीन घंटे बिताएंगे।

Read also- भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 2 दिन तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही हैं। पूरे शहर में स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही शहर की गर्मजोशी और आतिथ्य के प्रतीक के रूप में पुष्प वर्षा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने की व्यवस्था की गई है।वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *