वाराणसी में गंगा का स्तर बढ़ा, घाटों पर अंतिम संस्कार में परेशानी

Uttar Pradesh: Ganga level rises in Varanasi, trouble in cremation at ghats, kashi flood, Varanasi flood, Varanasi Ganga water level rises, Varanasi Manikarnika Ghat submerged, Manikarnika Ghat last rites, Manikarnika Ghat rooftop,

Uttar Pradesh: उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में लगातार तेज बारिश से हिमालय से निकलने वाली नदियां उफन रही हैं। इनमें गंगा नदी भी शामिल है। वाराणसी में गंगा किनारे के घाट डूब गए हैं।

Read Also: राजौरी में बाबा गुलाम शाह बादशाह का दो दिवसीय उर्स शुरू

इससे मृतकों के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों में परेशानी आ रही है। वाराणसी हिंदुओं के सबसे पवित्र शहरों में एक माना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग अपनों के शव लेकर दाह संस्कार के लिए आते हैं। उनका कहना है कि इस साल गंगा के बढ़ते स्तर की वजह से दाह संस्कार में देरी और परेशानी हो रही है। कई घाट या तो डूब गए हैं, या वहां तक जाना खतरनाक है।

घाट के कर्मचारियों का कहना है कि गंगा का स्तर बढ़ने से रोजाना होने वाले दाह संस्कारों की संख्या में काफी कमी आई है। इस काम में काफी देरी भी हो रही है। पवित्र गंगा में पानी लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि अंतिम संस्कार करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि नदी का स्तर जल्द कम होना शुरू हो जाएगा और सदियों पुरानी परंपरा फिर से रफ्तार पकड़ लेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *