18 वीं लोकसभा की शुरुआत आज से,पीएम मोदी समेत सभी नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

18th Lok Sabha First Session:

18th Lok Sabha First Session: संसद में आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र  के साथ नई लोकसभा गठित हो जाएगी।18वीं लोकसभा पिछली दो लोकसभाओं,यानी 16वीं और 17वीं लोकसभा से अलग होगी क्योंकि इस बार विपक्ष के सांसदों की संख्या बढ़ने से उनके हौसले अधिक बुलंद है।विपक्ष इस बार मजबूत है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के चीफ व्हिप के. सुरेश ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और बुधवार को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Read Also: पुलिस विभाग की छुट्टी पर रोक, डीजीपी ने जारी किया आदेश

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिनों तक नए  सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी । बुधवार 26 जून को  नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा,जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सभी ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता आंबेडकर और गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा होंगे और वहां से शपथ ग्रहण के लिए एक साथ लोकसभा जाएंगे।

Read also- Haryana: बिपल्ब कुमार देब ने रोहतक में भरी हुंकार, बोले- हरियाणा में नहीं बनेगी बाप-बेटे की सरकार !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी,जिसमें अगले पांच साल के लिए एनडीए सरकार का एजेंडा तय किया जाएगा।दोनों सदन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस करेंगे, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन जुलाई को देंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह नई सरकार की पांच साल की योजनाओं और प्राथमिकताओं को सामने रखेंगी। शुक्रवार 28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *