Himachal: बाढ़-बारिश और बादल फटने की घटना के बाद पर्यटकों की संख्या में 8 फीसदी गिरावट

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों की रानी’ शिमला में मानसून के मौसम में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है।इस गिरावट की असल वहज राज्य के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई बादल फटने की घटनाओं को माना जा रहा है, जबकि ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पर्यटन उद्योग का ये हाल बीते कई सालों से है। वहीं, अधिकारी बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में होटल बुकिंग में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है।

Read also- शुभमन गिल की प्रशंसा कर बोले- युवराज सिंह, उन्होंने चुनौती का डटकर सामना किया

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों में आठ जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी दी है।मौसम विभाग के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना में बाढ़ आ सकती है।गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। अधिकारियों के मुताबिक मानसून के बाद से राज्य में बाढ़ की 31, बादल फटने की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं है। बाढ़ और बारिश की इन घटनाओं में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है

Read also- महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत, संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी को मारा थप्पड़

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *