CM सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP- JDS का जारी विरोध मार्च रैली खत्म

Siddaramaiah, Muda, Karnataka government, BJP, JD(S)), CM Siddaramaih

BJP-JD Protest : कर्नाटक में विपक्षी बीजेपी और जेडीएस ने कथित मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) जमीन आवंटन घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर हफ्ते भर से जारी रैली शनिवार को यहां रामास्वामी सर्किल से शुरू हुआ और महाराजा कॉलेज मैदान पर मेगा रैली के साथ खत्म हो गया। दोनों दलों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे कर्नाटक में ‘भ्रष्ट’ कांग्रेस को सत्ता से उखाड़कर बीजेपी और जेडीएस को सत्ता में वापस लाने के लिए मिलकर काम करेंगे.BJP-JD Protest 

Read also –Spyware in Phone: फोन में मिल रहे इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कोई स्पाईवेयर !

बंगलूरू से मैसूर तक मार्च का आयोजन मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया है। आरोप है कि उनकी पत्नी पार्वती को मैसूरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में एक घोटाले में फायदा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि सिद्दारमैया की पत्नी को शहर के एक दूरदराज इलाके में 3.40 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले वैकल्पिक भूखंड मिले।’मैसूर चलो’ विरोध मार्च के आखिरी दिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी. वाई विजयेंद्र और जेडीएस नेता निखिल कुमारस्वामी और दोनों दलों के कई नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद इस विरोध मार्च में हिस्सा लिया।

Read also- Spyware in Phone: फोन में मिल रहे इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कोई स्पाईवेयर !

बीजेपी के सीनियर नेता बी. एस. येदियुरप्पा, जेडीएस नेता और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी, विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, दोनों दलों के कई विधायक, सांसदऔर कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को सिद्दारमैया के समर्थन में और विपक्ष के आरोपों और उनके पैदल मार्च का मुकाबला करने के लिए उसी स्थान पर एक विशाल “जनआंदोलन” सम्मेलन की मेजबानी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *