दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए भारत को निर्यात बढ़ाना होगा- केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

Economic Power: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अपने निर्यात को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिपिंग तथा जलमार्ग क्षेत्र निर्यात बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, ठाकुर ने प्रत्येक क्षेत्र के विकास पर समान और संतुलित ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारतीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Read Also: वडोदरा में पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक राज्य से दूसरे राज्य में माल परिवहन के लिए टर्नअराउंड समय को कम करना अत्यंत अहम है।इसके अलावा, उन्होंने कहा कि शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के गहन विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग अनिवार्य है।ये देखते हुए कि 70 फीसदी व्यापार शिपिंग के माध्यम से होता है, ठाकुर ने शिपिंग उद्योग के व्यापक विकास की आवश्यकता पर बल दिया।मंत्री ने देश भर में – पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर-पश्चिम तक – एक मजबूत कनेक्टिविटी बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए संचार प्रणालियों में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया – ताकि निर्बाध प्रथम-मील और अंतिम-मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

Read Also: वडोदरा में पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *