दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: Three schools in Delhi received bomb threats, police engaged in investigation, chanakyapuri navy school, bomb threats in delhi, where is navy school in delhi, navy school chanakyapuri delhi, bomb threat, delhi news, crpf school in dwarka- #chankyapuri, #navyschool, #delhischools, #DelhiNews #LatestNews, #CRPF

Delhi News: दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार यानी की आज 14 जुलाई की सुबह बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद शिक्षण संस्थान के परिसरों की गहन तलाशी ली गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

Read Also: अन्नामय्या में आमों से लदा ट्रक पलटने से 9 लोगों की मौत, कई घायल

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विद्यालयों और चाणक्यपुरी स्थित एक स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने कहा, स्कूल परिसर की जांच के लिए पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

Read Also: ब्लड प्रेशर की 50 गोलियां खाने से मॉडल सैन रेचल की मौत, पारिवारिक क्लेश का संदेह

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार यानी की आज सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *