आलू और प्याज को लेकर क्यों चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा ?

नई दिल्ली (रिपोर्ट- अनिल कुमार सिंह): बेमौसम हो रही बारिश का असर सब्जियों के दाम पर पड़ रहा हैं। दिल्ली समेत पूरे देश में खासकर आलू और प्याज के दाम लोगों की जेब को ढीला कर ही हैं । प्याज और आलू के बढ़ते दाम पर अब दिल्ली में सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस धरना कर रही है, तो आम आदमी पार्टी की सरकार को इस मामले पर केंद्र के हस्तक्षेप करने की बात कर रही है।

वहीं बीजेपी केजरीवाल सरकार पर आरोप लगा रही है कि जब चुनावी मौसम होता है ।तब केजरीवाल सब्सिडी देने लगते हैं और जब चुनावी मौसम नहीं होता तो वह सो जाते हैं।

आलू और प्याज के बढ़ते दाम अब लोगों को आंसू निकाल रहे हैं ।दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। तो वहीं आलू 50 से ₹60 प्रति किलो बिक रहा है।आलू और प्याज के बढ़ते दामों को लेकर दिल्ली में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जंतर मंतर पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना धरना दिया। तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Also Read- सैलरी नहीं मिलने से डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल !

आलू और प्याज के बढ़ते दाम पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है। कि जब दिल्ली में चुनावी मौसम होता है तथा अरविंद केजरीवाल बच्चों की स्कूल की फीस भरने लगते हैं। तो कभी सब्जी मंडी में पहुँच कर लोगो को राहत देने की बात करने लगते है। लेकिन अब जब दिल्ली में कोई चुनाव नही है। तो केजरीवाल सब चीजों के लिए केंद्र सरकार की ओर देखने लगते है।

दिल्ली में भले ही आलू प्याज के बढ़ते दामों पर सियासत शुरू हो गई हो। लेकिन इन बढ़ते दामों से लोगो को राहत मिलने की उम्मीद भी कम ही दिखाई दे रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *