Lucknow Balcony Collapse: लखनऊ में बारिश के दौरान साइबर टावर का छज्जा गिरा, एक युवक की मौत

Lucknow Balcony Collapse

Lucknow Balcony Collapse: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड इलाके शुक्रवार शाम करीब चार बजे साइबर टावर बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि ये एक बहुमंजिला वाणिज्यिक इमारत है। Lucknow Balcony Collapse

Read Also: Rajasthan school building accident: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

अधिकारी ने बताया, “मृतक की पहचान रवि कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो बाराबंकी जिले के शिव विहार का निवासी था। रवि साइबर टावर में काम करने वाले अपने दोस्त से मिलने आया था। जब वह लौट रहा था, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और वह भीगने से बचने के लिए इमारत की बाहरी दीवार के नीचे खड़ा हो गया। अचानक इमारत का एक हिस्सा गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।”

अधिकारी ने बताया, “स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।”  Lucknow Balcony Collapse

Read Also: Kargil Vijay Diwas: लखनऊ में शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की विरासत को जिंदा रखा हुआ है उनका परिवार

पुलिस ने बताया कि अब तक इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। Lucknow Balcony Collapse

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *