आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के 2 नागरिकों की भूमिका आई सामने

#agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के दो नागरिकों की भूमिका सामने आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी है। इस मामले में धर्म परिवर्तन का उपदेश देने वाले दो इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं।

Read Also: IMD ने दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई

आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया, “पाकिस्तान के दो इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं तथा ये धर्म परिवर्तन के लिए उपदेश देते थे।”कुमार के अनुसार, “ये दोनों बताते थे कि इस्लाम क्यों अपनाना चाहिए और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है।” उन्होंने बताया, “जांच में सामने आया कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें बौद्धिक चर्चाओं के लिए भी आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित लोगों में कश्मीर की कुछ लड़कियों का एक समूह भी शामिल था।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *