Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्व कप की सफलता के लिए शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को दी बधाई

Draupadi Murmu, #DraupadiMurmu #DivyaDeshmukh #ChessChampion #WorldCupSuccess #IndianPride #WomenInSports #SportsAchievement #Inspiration #Congratulations #ChessCommunity

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को जॉर्जिया में फिडे महिला विश्व कप जीतने पर बधाई दी। आगे राष्ट्रपति ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि देश में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाती है। दिव्या ने अनुभवी हमवतन खिलाड़ी कोनेरू हम्पी पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके ये उपलब्धि हासिल की.Draupadi Murmu

Read also- Industrial, Production Growth: जून में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि की रफ्तार धीमी, 10 माह के निचले स्तर पर पहुंची

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा कि दिव्या देशमुख को मेरी हार्दिक बधाई, जो फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं और वो भी 19 साल की छोटी उम्र में। कोनेरू हम्पी उपविजेता रहीं। शतरंज विश्व चैंपियनशिप के दोनों फाइनलिस्ट भारत से थे। ये हमारे देश में, विशेषकर महिलाओं में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाता है.Draupadi Murmu

Read also- Parliament Monsoon Session : लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में ये दिया बयान

इस जीत ने ना केवल 19 वर्षीय दिव्या को प्रतिष्ठित खिताब दिलाया बल्कि उन्हें ग्रैंडमास्टर भी बना दिया जो टूर्नामेंट की शुरुआत में असंभव लग रहा था। मुर्मू ने शानदार करियर में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए हम्पी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये दोनों महिला चैंपियन और अधिक गौरव हासिल करेंगी तथा हमारे युवाओं को प्रेरित करेंगी.Draupadi Murmu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *