New York: गोलीबारी की घटना से फिर दहला अमेरिका, हमलावर ने बेकसूर लोगों को उतारा मौत के घाट

Manhattan Shooting

Manhattan Shooting: अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित मिडटाउन मैनहट्टन में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई पुलिस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और हथियार लिए नजर आए। निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किया गया है।न्यूयॉर्क की पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मैनहट्टन में एक कार्यालय भवन में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक गैर-ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इस घटना के बाद इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया है।Manhattan Shooting

Read also- Politics News: लोकसभा में गरजे विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बड़ा बयान

न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि पार्क एवेन्यू कार्यालय भवन में शाम करीब साढ़े छह बजे किसी को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुईं। तभी आनन फानन में आपातकालीन दल को बुलाया गया। इस भवन में देश की कुछ शीर्ष वित्तीय कंपनियाँ और नेशनल फुटबॉल लीग स्थित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर की पहचान नेवादा निवासी शेन तमुरा के रूप में हुई है। हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।Manhattan Shooting

Read also- Politics News: ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर पर TMC सासंद कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार को घेरा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *