उप-राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू

Vice President

Vice President: निर्वाचन आयोग ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई।अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। Vice President

Read also-Uttarkashi: बहता मलबा, नम आंखे, धराली में कुदरत का कहर देख- प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया दर्द

जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था।संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को पूरे पांच साल का कार्यकाल मिलता है।Vice President: 

Read also-उत्तरकाशी में सेना ने तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन, पीड़ितों की सहायता के लिए भेजे गए खोजी कुत्ते..

उप-राष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने  शुक्रवार को ये घोषणा की थी।निर्वाचन आयोग ने कहा कि उप-राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम मतदान के दिन नौ सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा।उप-राष्ट्रपति पद 22 जुलाई को निवर्तमान उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गया था।Vice President: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *