जुलाई महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल, दिखाया दमदार खेल

Shubman Gill: Shubman Gill became ICC Player of the Month for July, showed strong game

Shubman Gill: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मंगलवार यानी की आज 12 अगस्त को जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। ये श्रृंखला भारतीय टीम ने 2-2 से बराबर की थी।

Read Also: प्रत्यक्ष कर संग्रह में बड़ी गिरावट! 3.95% घटकर 6.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर को पछाड़कर चौथी बार ये सम्मान हासिल किया, जो किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा प्राप्त सर्वोच्च सम्मान है। गिल को इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था। सम्मान प्राप्त करने के बाद स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें अब तक मिले चार पुरस्कारों में से ये सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि ये उन्हें कप्तान के रूप में उनकी पहली टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

आईसीसी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में शुभमन गिल ने कहा कि जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार ये और भी अहम है क्योंकि ये कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।  Shubman Gill

ये मेरे इंग्लैंड दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मेरे लिए एक कप्तान के रूप में सीखने का अनुभव रही और दोनों टीमों ने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए। मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे। मैं इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनने के लिए जूरी और इस रोमांचक सीरीज के दौरान मेरे साथ रहे मेरे साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं आने वाले सीजन में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने और देश के लिए और भी सम्मान लाने के लिए उत्सुक हूं।

Read Also: कर्नाटक के धर्मस्थल में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई! भू-भेदी रडार तकनीक से निरीक्षण शुरू

बता दें, 25 साल के इस खिलाड़ी ने दस पारियों में 75.4 की औसत से चार शतकों के साथ 754 रन बनाकर सीरीज में शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सीरीज को खत्म किया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 269 भी शामिल है। Shubman Gill

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *