विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर PM बोले- दर्द को याद करने का दिन..

PM Modi:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 1947 में विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स परउन्होंने कहा कि यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है।PM Modi:

Read also-चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत की यात्रा पर आएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है। प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।”वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि यह दिन देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है।PM Modi:

Read also- ICICI Bank: ICICI बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपये की

इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। उन्होंने कहा, ” मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।मोदी सरकार देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में 2021 से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रही है।PM Modi:

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *