‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल जाँबाज़ स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह ‘वीर चक्र’ से सम्मानित, CM सैनी ने दी बधाई

#सिद्धांत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना की ओर से किए जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों को तबाह कर अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले 9 भारतीय वायु सेना अधिकारियों को ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया है। इसमें हरियाणा का भी एक छोरा स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह शामिल है जिसे यह सम्मान मिला है। इस पर गर्व जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री CM नायब सिंह सैनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Read Also: Odisha: केंद्र ने भुवनेश्वर बाईपास सड़क परियोजना को दी मंजूरी, CM माझी ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

CM नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर शौर्य का इतिहास रचने वाले 9 भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से अलंकृत किया गया है।

हमारे हरियाणा के पलवल के लाल स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। हरियाणा की धरती ने सदैव ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। सिद्धांत सिंह जी का पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भारत माता की रक्षा में उनके योगदान को नमन करता हूँ और पूरे हरियाणा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। #OperationSindoor ”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *