Haryana: खराब फसल का मुआवजा दे रही हरियाणा की सैनी सरकार, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जल्द आवेदन करें किसान

#Haryana

Haryana: हरियाणा प्रदेश में भारी बारिश और जलभराव के कारण जिन किसानों के अरमानों पर पानी फिरा है, हरियाणा सरकार उन्हें खराब फसल का मुआवजा दे रही है। मगर इसके लिए किसानों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल https://ekshatipurti.haryana.gov.in पर अपनी ख़राब फसल के बारे में जानकारी अपलोड करनी होगी। इस प्रक्रिया के बाद ही किसानों को हरियाणा सरकार से खराब फसल का मुआवजा मिल पाएगा।

Read Also: पीएम मोदी और फिजी के पीएम राबुका की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मिला नया आयाम

आपको बता दें, भारी बारिश और जलभराव के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को देने के लिए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM सैनी ने कहा है कि, “प्रदेश के जिन गांवों में जलभराव की समस्या आई है उन गाँवों के लिए हमने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी ख़राब फसल की जानकारी अपलोड कर रहे हैं। किसान भाइयों को उनकी खराब फसल का उचित मुआवजा समय पर दे दिया जाएगा।”

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 31 अगस्त तक खुला रखने का फैसला लिया है जिससे की भारी बारिश के कारण बनी बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित प्रदेश के 7 जिलों के किसान अपनी खराब फसल के मुआवजे के लिए अपना दावा कर सकें और सरकार से मिल रहे लाभ का फायदा उठा सकें।

Read Also: संविधान संशोधन विधेयक पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, BJP पर तंज कस दिया बड़ा बयान

इसके दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए यमुना सफाई पर कहा है कि, “माँ यमुना अब स्वच्छ होंगी, आप चिंता ना करें। अभी तक दिल्ली में विपक्ष के समर्थन वाली सरकार थी। अब वर्तमान दिल्ली सरकार ने हरियाणा के साथ मिलकर यमुना नदी की सफ़ाई का कार्य शुरू कर दिया है, पिछले 4 महीने में यमुना से 16,000 मीट्रिक टन कचरा साफ किया गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *