INDIA: पाकिस्तानी नागरिक को 44 साल के बाद मिली भारतीय नागरिकता, परिवार में खुशी की लहर

INDIA:

INDIA: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पिछले 44 सालों से गोवा में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ब्रेंडन वैलेंटाइन क्रैस्टो को सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिया।INDIA

Read also-  Crime News: पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

2014 से भारतीय नागरिक मेरिलिन फर्नांडीस से विवाहित क्रैस्टो को नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6बी और धारा 5(1)(सी) के तहत नागरिकता प्रदान की गई। वो इस समय अंजुना में रह रहे हैं, जहाँ उनके दादा-दादी पाकिस्तान आने से पहले रहते थे।INDIA

Read also- Sports News: मीराबाई चानू ने 1 साल बाद खेल में की वापसी, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

क्रैस्टो को प्रमाण पत्र देने के बाद सीएम सावंत ने कहा, “मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक ब्रेंडन वैलेंटाइन क्रैस्टो को हमने अभी सीएए के तहत भारतीय नागरिकता दी है। मैं गोवा सरकार और केंद्र की ओर से उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूँ क्योंकि ओरिजनी उनके ग्रैंड पैरेंट्स, जो गोवा के अंजुना के थे, जो 1947 से पहले गोवा से पाकिस्तान शिफ्ट हो गए थे और 1947 के बाद उन्हें वहां से लौटने में काफी तकलीफ रही।INDIA”

आभार जताते हुए क्रैस्टो ने कहा कि वो भारत सरकार और राज्य के अधिकारियों के प्रति उन्हें नागरिकता प्रदान करने के लिए आभारी हैं।अधिकारियों ने बताया कि गोवा में अब तक जारी किया गया ये तीसरा नागरिकता प्रमाणपत्र है, जबकि एक और आवेदन अभी प्रक्रियाधीन है।INDIA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *