AIFF और FSDL की बैठक में नहीं हुई कोई प्रगति, खतरे में ISL का भविष्य!

AIFF-FSDL Inconclusive Meeting: No progress made in the meeting between AIFF and FSDL, future of ISL in danger!

AIFF-FSDL Inconclusive Meeting: भारत के घरेलू फुटबॉल से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पदाधिकारियों और उसके वाणिज्यिक साझेदारों के बीच घरेलू टूर्नामेंट को लेकर सोमवार 25 अगस्त को हुई बैठक में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

Read Also: ED ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर की छापेमारी

एआईएफएफ ने बैठक के बाद यहां जारी बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने ‘आपसी सहमति से एक प्रस्ताव पर पहुंचने’ का विश्वास व्यक्त किया लेकिन इस बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और सुपर कप कब शुरू करने पर कोई चर्चा की है या नहीं।

यह मामला हालांकि अभी न्यायालय के अधीन है। पिछले शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने एआईएफएफ और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) को इस मुद्दे पर चर्चा करने और अगली सुनवाई की तारीख 28 अगस्त तक कोई समाधान निकालने का निर्देश दिया था। AIFF-FSDL Inconclusive Meeting

Read Also: पेट की गैस से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, अजवाइन से मिल सकता है आराम

एफएसडीएल एआईएफएफ का वाणिज्यिक साझेदार होने के साथ-साथ आईएसएल का आयोजक भी है। एआईएफएफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने रचनात्मक और सकारात्मक भावना से चर्चा की और एक पारस्परिक रूप से सहमत प्रस्ताव पर पहुंचने का विश्वास व्यक्त किया जो भारत में फुटबॉल के निरंतर विकास और प्रगति को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा संयुक्त प्रस्ताव 28 अगस्त को माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामला न्यायालय में विचाराधीन रहने तक दोनों पक्ष कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। AIFF-FSDL Inconclusive Meeting

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *