संसद में जोरदार हंगामा, PM मोदी के अपमान को लेकर BJP ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला 

Parliament

Parliament: पीएम मोदी के अपमान के मुद्दे को लेकर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और माफी की मांग की।दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। Parliament: 

Read also-MP: इंदौर में आग का तांडव, रसायन से भरे ट्रक में आग लगने से मची अफरातफरी

दरअसल बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की बीते कल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिनमें ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी’ जैसे शब्द शामिल थे।

संसद सत्र शुरू होते ही लोकसभा में किरेन रिजिजू ने ये मुद्दा उठाया। किरेन रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदने की बात कही गई। यह लोकतंत्र में बेहद शर्मनाक और दुखद है। राजनीतिक विरोध अलग है, लेकिन किसी की हत्या या कब्र की बात करना स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में माफी मांगनी चाहिए।

वही राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने और भी तीखे शब्दों में कांग्रेस की निंदा की। जेपी नड्डा ने कहा, “कल कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे नारे लगे जो पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं। सोनिया गांधी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा निंदनीय है।”Parliament: 

Read also- Bihar: दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बनाया गया बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी का आरोप है कि रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेता मौजूद थे, इसलिए पार्टी जिम्मेदार है।वही कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह बीजेपी का बेसलेस ड्रामा है। कल हमारी रैली बेहद सफल रही, इसलिए ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। केसी वेणुगोपाल ने कहा मैंने किरेन रिजिजू से पूछा – क्या किसी कांग्रेस नेता ने ऐसा कुछ कहा? कोई राज्य या जिला स्तर का नेता भी ऐसा नहीं बोला। यह सिर्फ अफवाह है।“Parliament: 

इस विवाद से संसद की कार्यवाही बाधित हुई और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी इसे प्रधानमंत्री और लोकतंत्र का अपमान बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे रैली की सफलता से घबराहट का नतीजा मान रही है।ऐसे में आगे की कार्यवाही पर नजर रहेगी।Parliament: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *